फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से बिहार जा रही 50 लाख की शराब पकड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस और आबकारी टीम ने बुधवार की सुबह क्षेत्र के बरकछा पहाड़ी से कंटेनर में भर कर ले जाई जा रही 50 लाख की शराब बरामद की गई। पुलिस की घेरेबंदी में शराब तस्कर कोहरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही है। पुलिस शराब तस्करों को पकड़ने और उनके नेटर्वक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली कोतवाल अभय सिंह और आबकारी निरीक्षक प्रेमचंद को मुखबिर सूचना मिली कि बिहार से लाखों की शराब लेकर एक कंटेनर बरकछा पहाड़ी से होकर गुजरने वाली है। इसके बाद देहात कोतवाली पुलिस और आबकारी की टीम ने बरकछा पहाड़ी पर घेरेबंदी की। पुलिस की गाड़ी देख कर कंटेनर चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो चालक गाड़ी को मिर्जापुर-राबर्टसगंज मुख्य मार्ग पर बीएचयू दक्षिणी परिसर के ब्रेकर के पास गाड़ी खड़ा करके दो शराब तस्कर कोहरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने कंटेनर में लोड
इम्परियल ब्लू ब्रान्ड की अंग्रेजी शराब मात्रा 6618 लीटर (कुल 750 पेटी में) बरामद किया। जिसकी कीमत 50 लाख रुपये है। पुलिस ने कंटेनर चालक और वाहन स्वामी के खिलाफ देहात कोतवाली में आबकारी अधिनियम और कंटेनर 207 मोटर वाहन अधिनियम में सीज किया गया। देहात कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। शराब अन्तर प्रान्तीय शराब तस्करो द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। शीघ्र ही संबंधित शराब तस्करों को चिन्हित कर गिरफ्तारी की जाएगी। आबकारी निरीक्षक प्रेम चंद नेे बताया कि शराब तस्करों के नेटवर्क को तलाशा जा रहा है। जल्द ही नेटवर्क का पर्दाफार्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें