थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका बीते 31 अक्तूबर को बगल के गांव में भेड़ चराने गई थी। जहां बालिका को अकेली देखकर गांव निवासी युवक ने उसे ले जाकर दुष्कर्म किया। घर आकर बालिका ने आपबीती बताई।
बालिका के पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ भेड़ चोरी, मारपीट व जान से मारने का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही जांच की। हलिया पुलिस ने बीते छह अक्तूबर को बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया था। मेडिकल जांच के बाद युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट लगाया। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक सुभाषचन्द्र यादव ने बताया कि जांच पड़ताल में बालिका के बयान पर मेडिकल परीक्षण कराया गया। बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।