फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: इमरजेंसी में रखें नेबूलाइजर और जरूरी दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ठंड के मौसम को देखते हुए आने वाले समय में श्वांस, दमा और हृदय रोगियों की संख्या बढ़ने पर उनके लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल और एसआईसी डाॅ. तरुण सिंह ने रविवार की रात मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद डॉ.प्रदीप से उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध जरूरी दवाओं की जानकारी ली। उन्होंने इमरजेंसी में इस समय आने वाले मरीजों तथा ठंड में श्वांस, दमा व हृदय रोग के मरीजों के बारे में जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में इमरजेंसी में नेबूलाइजर और जरूरी दवाएं रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डाॅ. प्रदीप ने उनको दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। इसके बाद प्राचार्य ने डेंगू और अन्य मरीजों के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि इस समय 20 मरीज भर्ती हैं। प्राचार्य में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों व ठंड में श्वास, दमा और हृदय रोग के मरीजों के बारे में भी जानकारी ली। एसआईसी डाॅ. तरुण सिंह ने बताया कि अस्पताल में 10 नेबूलाइजर मशीन मंगाए गए हैं। इसमें से एक नेबूलाइजर मशीन को इमरजेंसी में रखने का निर्देश दिया। उन्होंने नेबूलाइजर के लिए जरूरी दवा की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्राचार्य ने कहा कि रात के समय मेडिसिन, चेस्ट और बाल रोग विशेषज्ञ का मोबाइल फोन नंबर पास में रखें, ताकि जिनको निर्धारित दिन के अनुसार बुलाना है, उन्हें बुलाया जा सके। उन्होंने कहा कि डेंगू से राहत मिली है। अब आगे ठंड में आने वाले श्वांस और दमा के मरीजों का इलाज करना है। इस दौरान डाॅ. राहुल सिंह, प्रबंधक अनुज ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें