फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कमलेश की हत्या ही की गई थी, आज खुलासा संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
-गांव के एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, एक साल पहले बेटे की मौत से जुड़ा है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कला के सिवान में मंगलवार को कमलेश कुमार कोरी उर्फ छोटे का शव मिलने के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस का कहना है कि कमलेश की हत्या की गई थी।मामला एक वर्ष पहले कमलेश के बेटे की मौत से जुड़ा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कमलेश की सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है।
दुबार कला गांव की वैसान बस्ती निवासी कमलेश (37) मुंबई में चालक था। कमलेश चार महीने के बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए छह दिन पहले घर आया था। 14 अगस्त को गड़बड़ा धाम में मुंडन था। सोमवार शाम कमलेश पट्टीदार राम सजीवन को मुंडन का निमंत्रण देने गया था। वह रात में घर वापस नहीं आया। मंगलवार सुबह शव गांव में घर से 800 मीटर दूर खेत में मिला। मामले में पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज पुलिस के साथ एसओजी की टीम भी छानबीन कर रही है। टीम को अहम सुराग हाथ लगा है, जिससे हत्याकांड का खुलासा हो सकता है। कमलेश के बेटे शिवम की एक वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसी मौत से कमलेश की मौत की कहानी भी जुड़ी है। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर गांव के ही अंकित के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा कर सकती है।
वर्जन
“सिर में चोट लगने से मौत हुई है। हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।”
अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें