फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नर्मदा का जल लेकर 1350 किमी पैदल चले 19 कांवड़िया, आज करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ को जला​भिषेक के लिए नरायनपुर पहुंचा गुजरात के भरूच जिले से कांवरियों का दल। सोशल
विज्ञापन
नरायनपुर। गुजरात के भरूच जिले के पार्दी गांव से मां नर्मदा का जल लेकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने निकले 19 कांवड़ियों का दल बुधवार को नरायनपुर पहुंचा। दल गुरुवार को वाराणसी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेगा।
विज्ञापन

दल में शामिल राज पटेल, सचिन पटेल और चिराग पटेल ने बताया कि 25 जुलाई को मां नर्मदा का जल तीन कलशों में भरकर यात्रा शुरू की थी। 1350 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर बुधवार शाम वाराणसी पहुंचने का लक्ष्य था। प्रतिदिन 70 किलोमीटर पैदल यात्रा की जा रही है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन और वाराणसी भ्रमण के बाद दल 15 अगस्त को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना होगा। वहां भी मां नर्मदा के जल से बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। देवघर तक 450 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें