फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम किया जाए पेट्रोल, डीजल व गैस का दाम़

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में निरंतर बढ़ोत्तरी के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपकर दामों में कमी की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि कच्चे तेल के हिसाब से डीजल का दाम आधे से भी कम होना चाहिए था लेकिन वह आज 82 रूपये लीटर बिक रहा है। पेट्रोल का दाम भी आधे से कम होना चाहिए मगर 80 रुपये लीटर बिक रहा है। गैस का दाम भी नौ सौ रुपये सिलेंडर हो गया है जो कि आधे दाम पर होना चाहिए था। कोरोना काल में पूरे देश ने बेरोजगारी का दंश झेला है। सब के काम धंधे चौपट हो गए है। व्यवसाय कमजोर हो गए है। इस पर सरकार को लोगों का सहयोग करने की जरूरत है। लेकिन वह निरंतर महंगाई बढ़ाती ही जा रही है।
पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि देश में इस समय महंगाई चरम पर है। गरीब के कल्याण की बात सरकार करती है लेकिन सबसे अधिक नुकसान गरीब का ही हो रहा है। जो रोज कमाने व खाने वाले हैं। उनके परिवार के मुंह में अन्न का निवाला मुश्किल से जा रहा है। अन्नदाता वैसे ही परेशान है। मांग की गई कि सरकार इन के दामों को अविलंब कम करे ताकि आम जनता राहत की सांस ले सके। इस अवसर पर प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह, कमलेश दुबे, रामसिंह, द्वारका पाल, इश्तियाक अंसारी, प्रभु त्रिपाठी, छोटे खान व बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी पंचायत चुनाव
मिर्जापुर। प्रदर्शन के पूर्व मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बैठक हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि पंचायत के सभी सीटों पर कांग्रेस पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। प्रदेश सचिव व मिर्जापुर के प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि पूरी ताकत से पंचायत के चुनाव में लड़ा जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने कहा कि पंचायत के चुनाव की तैयारी हम लोग संगठन सृजन अभियान के तहत करके हर बूथ पर कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें