Mirzapur News: मिर्जापुर की कजरी गायिका उर्मिला श्रीवास्तव और दरी व्यवसायी खलील अहमद को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया है। इसको लेकर जनपदवासियों के साथ साहित्यकारों और व्यापारियों में काफी हर्ष व्याप्त है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मिर्जापुर की प्रख्यात कजरी गायिका उर्मिला श्रीवास्तव और दरी व्यवसायी खलील अहमद को सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
उर्मिला श्रीवास्तव को कजरी गायन तथा लोकगीत गायन के क्षेत्र में यह सम्मान प्रदान किया गया है। इससे पहले भी उन्हें कई सम्मान प्रदान किए जा चुके हैं। उन्होंने देश-विदेश में कजरी गायन की खुशबू बिखेरी है। सम्मान प्राप्त करने के बाद वे 25 अप्रैल को सुबह मगध एक्सप्रेस से मिर्जापुर लौटेंगी।
इसी प्रकार से इमामबाड़ा निवासी खलील अहमद को शिल्प गुरु का सम्मान भी प्रदान किया जा चुका है। वे जिले में हस्तनिर्मित दरी के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। उनके तीन पुत्र भी इसी व्यवसाय में लगे हुए हैं।