Mirzapur News: भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह को देखकर लोगों का उत्साह बढ़ गया। उनके साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई। पवन सिंह की सुरक्षा में मंदिर प्रशासन मुस्तैद दिखा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह ने रविवार को देर रात मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए। पुरानी वीआईपी मार्ग से लगभग 11 बजे रात पहुंचे भोजपुरी अभिनेता ने गर्भगृह में पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर आरती की। दर्शन-पूजन पं. धीरज मिश्रा ने कराया।
विज्ञापन
माता दरबार में भोजपुरी सिने अभिनेता के आने की भनक लगते ही काफी संख्या में उनके प्रशंसक मंदिर परिसर में जुट गए। कई लोगों ने पवन सिंह के साथ सेल्फी भी ली। पवन ने मंदिर परिसर में विराजमान अन्य विग्रहों के दर्शन-पूजन किए और वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गए।