फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछवां : बिजली कटौती के विरोध में धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
कछवां एसडीओ को पत्रक सौंपते उपभोक्ता, स्रोत संवाद
विज्ञापन
कछवां। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या के लिए शनिवार को जमुआं विद्युत उपकेंद्र पर सैकड़ों उपभोक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को पत्रक सौंपकर 33 व 11 केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सुचारु और पर्याप्त बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 33 व 11 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना वर्ष 2007 में हुई थी। स्थापना के बाद से करीब एक माह पहले तक उपकेंद्र को 132 व 33 केवी ट्रांसमिशन स्टेशन से आपूर्ति मिलती रही। इससे क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को नियमित बिजली मिल रही। हालांकि, एक महीने से 132 व 33 केवी ट्रांसमिशन से संबंधित समस्या के चलते आपूर्ति प्रभावित है।
बिजली की अनियमित आपूर्ति से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही दुकानदारों, छोटे कारोबारियों और अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है।
विज्ञापन

ऐसे में स्थायी समाधान कराया जाना जरूरी है। उपभोक्ताओं ने मांग की कि 33 व 11 केवी उपकेंद्र को 132 व 33 केवी ट्रांसमिशन से मिलने वाली आपूर्ति व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि सुचारु बिजली आपूर्ति हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें