फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तेज गर्जन के साथ बिजली चमकी तो कुएं में गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। कुशियरा गांव में शुक्रवार शाम गांव निवासी पवन कुमार ( 22) सीवान में बने कूप में गिरने से मौत हो गई। परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए दाह संस्कार कर दिए। थाना क्षेत्र के कुशियरा गांव निवासी पवन किसी कार्य से सिवान में बने कूप के पास पहुंचा। अचानक बादल गरजने पर घर की तरफ दौड़ते हुए जा रहा था। निष्प्रयोज्य कूप की जानकारी नहीं थी। वह कुएं में गिर गया। अगल-बगल के लोगों ने देखने के बाद ग्रामीणों व परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसे रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। पवन के पिता गंगा ने बताया कि गांव से वापस आते समय सीवान के कूप में पैर फिसलने से पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें