फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक से अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन में शामिल हों

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित खाद्य विभाग कार्यालय परिसर में बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई की बैठक हुई। इसमें 24 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों के शामिल होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष नारायण जी दुबे ने कहा कि सरकार कर्मचारी संगठनों से वार्ताओं का क्रम जारी रखकर टाइमपास योजना पर काम कर रही है। कर्मचारियों की मुख्य समस्याओं पर मुख्यमंत्री की इच्छा के बावजूद आदेश नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश है। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जेएन तिवारी ने फेसबुक लाइव कर कहा है कि कर्मचारियों की मुख्य समस्याएं, आउटसोर्स, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन संरक्षण सेवा संरक्षण, चकबंदी अधिकारी, विपणन निरीक्षक, लैब टेक्नीशियन, फाइलेरिया निरीक्षक, अनुदेशक, आशुलिपिक, समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आश्रम पद्धति विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिए जाने से पर वेतन समिति की संस्तुतियों पर मुख्य सचिव समिति ने 15 दिसंबर तक निर्णय करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक इसपर पहल नहीं की गई7 24 दिसंबर को विधानसभा पर धरना प्रदर्शन के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने डेढ़ महीने पहले मुख्य सचिव को नोटिस भेजा था। कहा कि अपनी मांगों पर बल देने के लिए 24 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन में भागीदारी करें एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में अपनी सहभागिता करें। इस अवसर पर कमलकुंज चौबे, प्रभाशंकर आजाद, लाल साहब बिंद, सतीश मिश्रा व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें