यूपी के मिर्जापुर में छात्र के कमरे में साली को देख नाराज जीजा ने परिजनों के साथ मिलकर कमरे का दरवाजा तोड़ कर छात्र की पिटाई कर दी। छात्र के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की। वाराणसी निवासी एक किशोरी अपने जीजा के घर एक गांव में एक सप्ताह से रह रही है।
उसके जीजा के मकान में कुछ छात्र किराए पर रहकर पढ़ाई करते हैं। बीती रात मकान मालिक अपने परिवार के साथ छत पर सोए हुए थे। साली घर के अंदर कमरे में अकेली सोई थी। देर रात तीन बजे किशोरी अपने कमरे से निकल कर बगल के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र के कमरे में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर ली।
छात्र ने परिजनों को फोन कर बुलाया
छत से नीचे आए जीजा उसे देख लिया। जिस पर जीजा ने छात्र से दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र दरवाजा नहीं खोला। जिस पर जीजा अपने साथियों को साथ लेकर दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसकर छात्र की पिटाई कर दिया।
ये भी पढ़ें: दूल्हे ने दिखाई गजब की समझदारी: जौनपुर में बरात आने से पहले प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, फिर भी बजी शहनाई