फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक्टर ट्राली से टकराई जीप, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की दोपहर में अनियंत्रित जीप ट्रैक्टर ट्राली टकरा गई। हादसे में जीप चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। आधे घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची तो चालक को सीएचसी ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

सोनभद्र के पेढ़ जुड़िया निवासी जसीम (25) मिर्जापुर से सवारी लेकर घोरावल की ओर जा रहा था। सामने से ईट लदा ट्रैक्टर-ट्राली आ रहा था। अनियंत्रित जीत ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। जीप की ट्राली में टक्कर होने से चालक जसीम गंभीर रुप से घायल हो गया। जीम में बैठे सवारियों में गोपाल (24) निवासी मध्य प्रदेश का पैर टूट गया। हादसे के बाद एंबुलेंस को फोन किया गया। एंबुलेंस आधे घंटे बाद आई।
चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई थी। एंबुलेंस चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल गोपाल को निजी अस्पताल ले जाया गया। मड़िहान सीएचसी के डाक्टर राधेश्याम वर्मा ने बताया कि चालक मृत अवस्था में आया था। मड़िहान थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में जीप चालक की मौत हो गई। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें