फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी के दरबार में भक्तों को नहीं लगेगी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब ठंड से परेशानी नहीं होगी। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर की ओर से मंदिर परिसर को गर्म रखने के लिए सात लैंप हीटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के बावजूद महाकुंभ के पलट प्रवाह की वजह से श्रद्धालुओं की भीड़ मांग विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आ रही है। लंबी कतारों में ठंड से ठिठुरते हुए श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए नगर पालिका की ओर से मंदिर परिसर में लैंप हीटर लगाए गए हैं।
झांकी की ओर, न्यू वीआईपी, पुरानी वीआईपी समेत रास्तों से मंदिर के प्रवेश मार्ग पर लैंप हीटर लग जाने से दर्शनार्थियों को राहत मिल रही है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी जी लाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में सात लैंप हीटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें