फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: जापानी युवक का वाहन हुआ क्षतिग्रस्त, पुलिस ने एयपोर्ट पहुंचाया,कहा थैंक्यू

Sun, 20 Oct 2024 10:34 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

जापानी नागरिक ने मिर्जापुर पुलिस का उस वक्त आभार जताया जब पुलिस वालों ने दुर्घटना के बाद उन्हें सुरक्षित कर समय से एयरपोर्ट पहुंचाया। पुलिस की इस कार्यशैली पर थैंक्यू कहा।
विज्ञापन
जापानी नागरिक को पुलिस ने सुरक्षित एयरपोर्ट पहुंचाया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के शक्तिनगर एनटीपीसी विजिट कर शनिवार की रात वाराणसी एयरपोर्ट जा रहे जापानी नागरिक का वाहन फत्तेपुर टोलप्लाज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर अदलहाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन का प्रबंध कर विदेशी नागरिक की बिना फ्लाईट मिस हुए ससमय एयरपोर्ट पहुंचाया गया।

विज्ञापन


जापानी नागरिक ने मिर्जापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई व सेवाभाव की सराहना किया गया।  अदलहाट क्षेत्रान्तर्गत वाहन दुर्घटना की सूचना पर थाना अदलहाट पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन को फत्तेपुर टोल प्लाजा से पकड़कर थाने पर लाया गया ।


विज्ञापन



इस दौरान यह ज्ञात हुआ कि वाहन में एक विदेशी नागरिक जापान निवासी योशीफूमी सवार है। जो शक्तिनगर एनटीपीसी विजिट कर वाराणसी एयरपोर्ट जा रहा है । जिसकी बाबतपुर एयरपोर्ट से 10 बजे फ्लाईट है ।

इसकी जानकारी होने पर थाना अदलहाट पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन का प्रबंध कर विदेशी नागरिक को ससमय एयरपोर्ट पहुंचाया गया । विदेशी नागरिक द्वारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई व सेवाभाव की सराहना करते हुए मिर्जापुर पुलिस का धन्यवाद दिया गया।
विज्ञापन


एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि फत्तेपुर टोल प्लाजा के पास एक्सीडेंट होने के बाद विदेशी नागरिक को दूसरे वहां से सुरक्षित वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें