फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दादा-पोते की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 20 Oct 2024 10:04 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News : मिर्जापुर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेने के साथ ही परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मड़िहान सीएचसी पर जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के मड़िहान कस्बा से आगे वन विभाग कार्यालय के पास रविवार को सुबह बाइक सवार आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली में जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दादा, पौत्र व बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मड़िहान भेजवाया गया। जहां डाॅक्टर ने दादा व पौत्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


मटिहानी गांव निवासी मुख्तार अली (52) अपनी बहू रुबीना (26) और पौत्र बाबू (5) के साथ बाइक से रविवार को शाहपुरबर्जी गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में मड़िहान कस्बा से आगे वन विभाग कार्यालय के पास आगे जा रही बाइक ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग जुट गए। इस बीच मौका पाकर चालक ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भाग गया।

स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मड़िहान भेजा गया। जहां देखते ही डाॅक्टर ने दादा मुख्तार व पौत्र बाबू को मृत घोषित कर दिया। घायल रुबीना का इलाज सीएचसी में चल रहा है। डॉक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मुख्तार के भाई सूबेदार की तहरीर पर पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर में टक्कर लगने से बाइक सवार दादा व पौत्र की मौत हो गई। घायल बहू का इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें