पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मां विंध्यवासिनी का चित्र भेंट करते विंध्याचल के प्रधान अर्चक
- फोटो : Samvad
मिर्जापुर। विंध्याचल धाम के आचार्य अगत्स्य कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को वाराणसी में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन-पूजन के लिए आमंत्रित किया।
भेंट के दौरान आचार्य द्विवेदी ने मां विंध्यवासिनी देवी का प्रसाद, चुनरी और तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार से विंध्याचल धाम पधारने का आग्रह किया। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वह शीघ्र ही विंध्याचल धाम आकर मां के दर्शन करेंगे। श्रद्धालुओं को कथा का रसपान भी कराएंगे। इस दौरान दोनों संतों के बीच धर्म, भक्ति और सनातन परंपरा पर विस्तार से चर्चा हुई।