फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 43 डिग्री तापमान में 20 से ज्यादा खराब वाटर कूलर खराब, 35 दे रहे गरम पानी

विज्ञापन
चुनार नगर पालिका के चकईपुर मोहाना में खराब हाल में पड़ा हुआ वाटर कूलर। फोटो संवाद
विज्ञापन
- अहरौरा और चुनार नगर पालिका की भी दशा खराब
विज्ञापन


मिर्जापुर। जिले में पारा 43 डिग्री के ऊपर जा रहा है। लोग गर्मी से परेशान हैं, धूप में निकलने पर हलक सूख जा रहा है। सार्वजनिक स्थान पर ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका क्षेत्र में लगे 155 वाटर कूलर में 20 से अधिक खराब पड़े हैं। लगभग 35 ऐसे हैं जो केवल गर्म पानी दे रहे हैं। उसमें एक की ही टोंटी काम कर रही है, जबकि दूसरी टोंटी बंद है।
अहरौरा और चुनार नगर पालिका क्षेत्र की स्थिति इससे भी बदतर है। चुनार में तो चार ही वाटर कूलर हैं और उसमें भी एक बंद है। नगर में श्री पंचमुखी मंदिर के पास लगा वाटर कूलर गर्म पानी दे रहा है। उसकी भी दो में से एक टोंटी भी बंद है। संकटमोचन रोड पर लगा वाटर कूलर बंद है। सिविल लाइन तिराहा, स्टेशन रोड, मुकेरी बाजार आदि जगहों पर लगे वाटर कूलर से गरम पानी मिल रहा है। नटवा, पुरानी दशमी और बसही आदि जगहों पर कई वाटर कूलर बंद हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि इस समय ठंडा पानी नहीं मिला तो क्या दिसंबर जनवरी में ठंडे पानी की जरूरत होगी।
विज्ञापन

वर्जन
पूरे नगर में वाटर कूलरों की जांच कराई जा रही है। जहां भी यदि कोई खराबी है तो उसे तत्काल ठीक कराया जा रहा है। यदि किसी नागरिक को खराब वाटर कूलर की जानकारी है तो वह लालडिग्गी के जलकल विभाग में सूचना दे सकता है।
दीपक कुमार, जलकल अभियंता,नगर पालिका


22 वाटर कूलर में से आधे खराब, जो चल रहे हैं, उनसे भी मिल रहा गर्म पानी

अहरौरा। नगर में ठंडा पेयजल मुहैया कराने के लिए पालिका प्रशासन के लगवाए 22 वाटर कूलर में 11 तो एकदम बंद है। दो से तीन करंट दौड़ रहा है। जो शेष हैं उनसे भी गरम पानी मिल रहा है। पालिका प्रशासन के जलकल द्वारा क्षेत्र के पट्टीकला में दो, गोल कन्हैया लाल में दो, टिकरा खरंजा चौराहा एक, चौक चौराहा एक, सत्यानगंज में तीन, नई बाजार में तीन, कोईरान बाजार एक, मेहंदीपुर दो, बूढ़ादेई पश्चिमी में एक, कजाकपुर एक, पट्टी खुर्द में एक, मल्लाही टोला में दो सहित कुल 22 वाटर कूलर लगवाए गए हैं। जलकल के अवर अभियंता विकास बिंद ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह अवकाश पर हैं। वाटर कूलर के संबंध में कोई आदेश नहीं दिया है। ठंडा पेयजल मुहैया कराने के लिए मरम्मत करा उसे उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही ठीक करा कर आपूर्ति की जाएगी।

-

चार में से भी एक बंद है वाटर कूलर संवाद

चुनार। नगर पालिका क्षेत्र में चार वाटर कूलर लगे हैं। यह भी ठीक नहीं हैं। इनमें से एक बंद है। रेलवे स्टेशन के बाहर, तहसील के सामने, तहसील परिसर और टैकौर में बूढ़ेनाथ मंदिर के पास वाटर कूलर है। इनमें तहसील के पास लगा वाटर कूलर खराब है।

-

लोगों की प्रतिक्रिया
फोटो संख्या 34, 35, 36 व 37

इस गर्मी में बाहर निकलने पर तुरंत ही गला सूखने लगता है। वाटर कूलर लगा हुआ है लेकिन उसके गर्म पानी को छूते ही हाथ वापस खींच लेना पड़ता है।

- संजय गुप्ता, महुवरिया
पानी की समस्या है। इस समय बिना ठंडा पानी पिये प्यास नहीं बुझती लेकिन वाटर कूलर से ठंडा पानी की जगह गर्म पानी मिल रहा है। प्यास बुझने की जगह मुंह जल जा रहा है।
विज्ञापन


- संतोष गुप्ता

नगर में कुछ ही जगहों पर वाटर कूलर लगे हैं, उसमें भी एक है। कभी-कभी आवश्यकता पड़ जाती है तो बड़ी समस्या आ जाती है।
- सद्दाम खान, चुनार
इस समय सभी वाटर कूलर ढंग से बना दिए जाने चाहिए ताकि लोगों को गर्मी में कम से कम पीने के पानी की समस्या न हो।

- दीपू कुमार, चुनार

चुनार नगर पालिका के चकईपुर मोहाना में खराब हाल में पड़ा हुआ वाटर कूलर। फोटो संवाद

चुनार नगर पालिका के चकईपुर मोहाना में खराब हाल में पड़ा हुआ वाटर कूलर। फोटो संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें