फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मोबाइल न मिलने पर इंटर की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत स्थित गुरु गोविंद नगर मोहल्ले में​ किशोरी के मौत
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत स्थित गुरु गोविंद नगर मोहल्ले में मोबाइल न मिलने पर इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जब उसकी मां उसे जगाने पहुंची तो कमरे में फंदे से उसका शव लटकते हुए देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां सरिता देवी ने बताया कि
गुरु गोविंद नगर निवासी सलोनी (16) अजमतगढ़ स्थित राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को वह रोज की तरह विद्यालय गई थी और शाम को सामान्य ढंग से घर लौटी। रात में भोजन करने के बाद वह छत पर बने कमरे में सोने चली गई। शुक्रवार भोर में जब वह उसे जगाने पहुंची तो देखा कि सलोनी साड़ी के सहारे करकट के एंगल से फंदे पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन

देर शाम दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सलोनी एक भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि छात्रा मोबाइल फोन की मांग कर रही थी, जिस पर उसकी मां ने उसे डांट दिया था।
विज्ञापन

फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें