फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आज जिले में आएंगे सपा प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को आजमगढ़ के दौरे पर रहेंगे। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली से जारी कार्यक्रम के अनुसार वह दिवंगत निजामाबाद विधायक आलम बदी आजमी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा उनके परिजनों से मिलकर शोक-संवेदना व्यक्त करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश यादव शनिवार सुबह 11:00 बजे लखनऊ स्थित 1, विक्रमादित्य मार्ग आवास से कार द्वारा रवाना होंगे और दोपहर 2:00 बजे आजमगढ़ शहर के 145, कुर्मी टोला स्थित दिवंगत विधायक आलम बदी आज़मी के आवास पहुंचेंगे। वहां वह उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, परिजनों से मुलाकात कर शोक-संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद 2:45 बजे आजमगढ़ से प्रस्थान कर शाम 5:45 बजे लखनऊ लौटेंगे। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अखिलेश यादव को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, जिसके मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासन को बॉर्डर-टू-बॉर्डर एस्कॉर्ट सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें