फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग की स्थापना से बढ़ेगी गाडियों की स्पीड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ियों की गति सीमा 50 किमी से बढ़ाकर 100 किमी प्रति घण्टा होगी
विज्ञापन

मिर्जापुर। चुनार -चोपन रेलखंड पर स्थित अघोरीखास स्टेशन पर हाट स्टैंड बाई के साथ केन्द्रीकृत नई इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग की स्थापना का कार्य शुक्रवार को पूरा कर लिया गया है । बैंकर तथा कैच साइडिंग को भी इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग से युक्त किया गया। साथ ही साथ अघोरी खास स्टेशन पर बटन वाले पैनल को हटाकर विजुअल डिस्प्ले यूनिट पैनल लगाया गया है। बेहतर दृश्यता के लिए 43 इंच के डबल विजुअल डिस्प्ले यूनिट लगाए गए है। हाट स्टैण्ड बाई प्रणाली के लागू होने से पहले पैनल में कोई खराबी आने पर परिचालन में व्यवधान उत्पन्न होता था, लेकिन हाट स्टैण्ड बाई प्रणाली के लागू होने से यदि सिस्टम में खराबी आती है तो हाट स्टैण्ड में स्थापित दूसरा विजुअल डिस्प्ले यूनिट स्वत: कार्य करना प्रारंभ कर देगा। इससे गाड़ियां विलंबित नहीं होगी । अघोरीखास- चोपन खण्ड को सिंगल लाइन ब्लाक पैनल के साथ कमीशन किया गया है। जिससे परिचालन में सुविधा होगी। इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग रूम आईपीएस और बैटरी रूम में स्वचालित फायर अलार्म सिस्टम प्रदान किया गया । कुल 13 पाइंट मशीन, 14 मुख्य सिग्नल, चार शंट सिग्नल व डबल डिस्टेंट सिग्नल को केन्द्रीकृत इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग से जोड़ा गया है। नया उपकरण कक्ष, पैनल रूम, आईपीएस रूम, बैट्री रूम का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

अघोरीखास के दोनों लूप लाईन में ट्रेनों के आगमन एवं प्रस्थान के लिए प्रत्येक में ओवर रन की सुविधा प्रदान की गई है । इस कार्य के पूर्ण होने से चुनार - चोपन खण्ड (चुर्क यार्ड छोड़कर) में गाड़ियों को अधिकतम गति सीमा 50 किलोमीटर प्रति घण्टा से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घण्टा हो जाने के साथ-साथ समयापालनता और संरक्षा और बेहतर होगी। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रमोद कुमार ने मण्डल रेल प्रबंधक, प्रयागराज मण्डल एवं प्रयागराज मंडल की टीम को बधाई दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें