फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई और पेयजलापूर्ति का नपाध्यक्ष ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शुक्रवार को नगर के तीन वार्डों बसही, रुखड घाट और बाग कुंजलगिरी का स्थलीय निरीक्षण किया और लोगों से समस्याएं पूछीं।
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष सबसे पहले नगर के बसही वार्ड पहुंचेे। जहां मोहल्लेवासियों ने वार्ड में सफाई, पेयजल की समस्या से अवगत कराया। पालिकाध्यक्ष ने फोन से संबंधित अधिकारियों को समस्या दूर करने की बात कही। रुखडघाट और बागकुंजलगिरी वार्डों के लोगों से सफाई और जलापूर्ति के बारे में जानकारी ली। कहा कि नागरिकों को यदि इस प्रकार की कोई समस्या होती है तो वह उनसे तत्काल संपर्क करें। समस्या का त्वरित निदान होगा। इस मौके पर सुनील मौर्या, जलकल की अवर अभियंता अंजली यादव, सफाई इंस्पेक्टर पंकज श्रीवास्तव, नंद किशोर शर्मा, रविकर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें