मिर्जापुर। बसपा के मंडल कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गरीब की सेवा कर पार्टी की मुखिया मायावती का 65 वां जन्मदिन मनाया। इस कार्यक्रम में ठंड के बाद भी सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
इस दौरान मुख्य अतिथि डा. अशोक कुमार गौतम ने कहा बसपा सर्व समाज के साथ ही गरीब, कमजोर व उपेक्षित लोगों के लिए संघर्ष कर रही है। बहन मायावती के नेतृत्व में यूपी में चार बार बसपा की सरकार चली और कल्याणकारी कार्य किए गए। बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार भारती ने कहा कि बसपा जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत सीटों पर जीत का परचम फहराएगी। मो. परवेज खान ने कहा वर्तमान सरकार में गरीब किसान से लेकर नौजवान तक ऊब चुके हैं। उन्होंने कहा आम जनमानस अब पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की तरफ आशा भरी निगाहों से देेख रहा है। आने वाले चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं।अध्यक्षता सेक्टर प्रभारी शिवजोर पाल और संचालन जिलाध्यक्ष राजकुमार भारती ने किया। इस मौके पर प्रेम मौर्य, अनमोल सिंह, राजनारायण निराला, धनेश्वर गौतम, सूर्यभान व सद्दाम राईन, आचार्य गिरजाशंकर, भगवानदास रत्ना, शशिभूषण, पंकज सिंह, सुरेंद्र मौर्य, राजेश गौतम, राजू भारती, उमाशंकर, मुन्नालाल गौतम, राजेश देवा, राकेश पटेल, एजाज अहमद, वसीम अहमद, सेराज अहमद उपस्थित रहे।
-
जिला पंचायत सदस्य के दावेदारों ने दिखाई ताकत
मिर्जापुर। बसपा सु्प्रीमो के जन्मदिन के बहाने जिला पंचायत सदस्य सीटों पर दावेदारी करने वालों ने अपनी ताकत दिखाई। विकास खंड के विभिन्न वार्डो से लाव लश्कर के साथ नीले पगड़ी व गर्दन में नीले रंग का दुपट्टा लहराते ऐसे लोग अपने-अपने वाहनों पर पार्टी झंडा लगाकर पहुंचे। जो पार्टी के प्रमुख नेताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करा रहे थे। इसमें कुछ ऐसे भी लोग शामिल रहे जिनका न तो पार्टी से कोई सरोकार रहा और न कभी वे किसी कार्यक्रम में शामिल रहे लेकिन आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में टिकट के लिए जोर आजमाइश में लगे रहे।
इनसेट
मरीजों को बांटे फल
मिर्जापुर। बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर शुक्रवार को जिला सचिव व प्रभारी नगर विधान सभा सद्दाम राईन ने जिला महिला व पुरुष अस्पताल में मरीजों को फल दिया। इस दौरान रोहित टंडन, शाहिद अहमद, परवेज अहमद, शनी गुप्ता, अज्जू महराज, अमित यादव, दीपू पंडा, शिव कुमार, रामकुमार, मन्नू आदि उपस्थित रहे।
इनसेट
केक काटकर मनाया जन्मदिन
मिर्जापुर। पीली कोठी स्थित बसपा नेता संजय सिंह गहरवार के आवास पर शुक्रवार को बसपा मुखिया मायावती का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। बसपा नेता संजय सिंह गहरवार ने कहा कि सुश्री मायावती सर्व समाज की मजबूत आवाज हैं। उन्होंने सदैव समाज के दबे कुचले वंचित और उपेक्षित लोगों के लिए संघर्ष किया है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह, डॉ. कपिल मौर्य, जग्गा मौर्य, भाई लाल बिंद, हृदय नारायण पांडेय, नखड़ू गौतम, नरेश भारती, विजय गौतम आदि उपस्थित रहे।