फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैनबसेरा का जिलाधिकारी करें निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शासन की प्राथमिकताओं वाले विकास कार्यक्रमों की बिंदुवार प्रगति जानी। मुख्य सचिव ने कहा कि ठंड व शीतलहर को देखते हुए सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों में आवश्यकतानुसार रैन बसेरे बनाए जाएं। तथा जिलाधिकारी उसका निरीक्षण करें।
विज्ञापन

कहा कि रैन बसेरों को सुसज्जित करते हुए उसमें गद्दा, रजाई, तकिया, पेयजल आदि की व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब, असहाय व्यक्तियों को ठंड से बचाव के लिये कंबल व गरम कपड़े दिए जाएं। सभी जिलाधिकारी व नगर आयुक्त यह सुनिश्चित करें कि पशु खुले में विचरण न करें। उन्होंने कहा कि ज्ञापन देने वाले व धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों से वार्ता करते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाए। मांग सही नहीं है तो उन्हें समझा बुझाकर धरना प्रदर्शन को समाप्त कराया जाय। कोरोन के नए वायरस ऑमिक्रान को रोकने के दृष्टिगत अभी जनपदों में बेहतर तैयारी की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि पूर्व में लगाए गए सभी आक्सीजन गैस प्लांटों का निरीक्षण मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ जिलाधिकारी स्वयं करें। और चालू हालत में रखें। उन्होंने कहा कि बाजारों में सरसों के तेल के मिलावटी होने की सूचना प्राप्त हो रही है सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए यह सुनिश्चित किया जाय कि कही भी मिलावट व जमाखोरी न होने पाए। उन्होंने धान क्रय केन्द्रों को सक्रिय करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीद का निर्देश दिया। एनआईसी में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चन्द्र मिश्र, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अपर निदेशक स्वास्थ्य व अन्य बैठक में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें