फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रेरणा दिवस पर स्वास्थ्य सखियों को डेटा और ऑनलाइन कार्य की दी जानकारी

विज्ञापन
सिटी ब्लाक सभागार में प्रेरणा दिवस पर बैठक में मौजूद स्वास्थ्य सखी, स्रोत संवाद
विज्ञापन
सिटी। विकास खंड के सभागार में मंगलवार को प्रेरणा दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य सखियों की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य सखियों को डाटा, गोल्डन कार्ड और ऑनलाइन कार्य के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मृदुला सिंह ने की।
विज्ञापन

बीडीओ ने कहा कि स्वास्थ्य सखियों की जिम्मेदारी है कि वह गांव की गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा, साफ-सफाई और पौष्टिक खान-पान के प्रति जागरूक करें। ग्राम्य विकास एडीओ इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गर्भावस्था के साथ ही बच्चे के जन्म के बाद उसकी देखभाल और पोषण की जानकारी देने में स्वास्थ्य सखियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि गांव की महिलाओं को जितनी बेहतर तरीके से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएगी, उन्हें उतना ही अधिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सखी नीलू ने बताया कि गांव में निरीक्षण के दौरान कई महिलाएं दलिया, रिफाइंड और तेल आदि उपलब्ध नहीं होने की बात कहती हैं। इस पर अधिकारियों ने बताया कि सरकार की ओर से सामग्री उपलब्ध कराए जाने पर उन्हें इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने स्वास्थ्य सखियों से कहा कि महिलाओं को पौष्टिक खान-पान के महत्व के बारे में जागरूक करें। इसके लिए स्वास्थ्य सखियों का अच्छा वक्ता होना भी जरूरी है। बैठक में 59 स्वास्थ्य सखियों में से 44 उपस्थित रहीं। इस दौरान सुशीला, मंजिता, राधा, रीना, सुमन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें