चुनार राजकीय महाविद्यालय में कैंप लगाएं हुए रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षणार्थी। सोशल मीडिया
- शिविर के चौथे दिन का कार्यक्रम
.
चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय महाविद्यालय के रोवर -रेंजर के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को कैंप, क्राफ्ट, पाइनरिंग, विकास प्रदर्शनी, कुकिंग (फूड प्लाजा) का आयोजन किया गया ।
साथ ही श्रमदान व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इसमें रोवर्स व रेंजर्स ने मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रशिक्षण शिविर में रोवर प्रभारी डॉ. दीप नारायण, रेंजर प्रभारी डॉ. शिखा तिवारी, चंदन साहू, प्रो. कुसुम लता, डॉ. नलिनी सिंह, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. शिव कुमार, शिविर प्रशिक्षक आनंद कुमार मौर्या, अमरावती, रुचि व बड़ी संख्या में रोवर रेंजर ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता डॉ. चंदन साहू ने किया । इस अवसर पर डॉ. सत्येन्द्र कुमार, डॉ. गुरु प्रसाद सिंह, डॉ. संकठा सोनकर आदि रहे थे।