सरकार की प्राथमिकताओं वाले विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी की तरफ से संचालित सभी योजनाएं समय से पूरी की जानी चाहिए। ये बातें विकास खंड पटेहरा कला व रामपुर अतरी में मंगलवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के आवासों के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने कही। आवास अधूरे मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही
दोनों गांवों में वित्तीय वर्ष में अधूरे आवासों को देख सीडीओ श्री लक्ष्मी वीएस ने खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित सचिव को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने किसी भी दशा में पंद्रह दिन के अंदर अधूरे पड़े सभी आवासों का निर्माण पूरा कराने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान पटेहरा कला में वित्तीय वर्ष 2020 - 21 में स्वीकृत तीन मुसहर आवास, दो प्रधानमंत्री व दो मुख्यमंत्री आवास सहित कुल सात आवास अधूरे मिले। इसमें से मौके पर केवल एक मुसहर आवास पर काम चल रहा था और अन्य जगह काम बंद मिले। रामपुर अतरी में कुल 15 आवास अधूरे मिले। जिसमें 2020-21 में स्वीकृत नौ प्रधानमंत्री आवास तथा 2021 - 22 में स्वीकृत दो प्रधानमंत्री व तीन मुख्यमंत्री आवास अधूरे मिले। इस पर उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों को कड़ी फटकार लगाई और अधूरे पड़े आवासों का निर्माण पूरा कराने के लिए 15 दिन का मौका दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 15 दिन में आवासों के निर्माण पूरे नहीं हुए तो संबंधित लाभार्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर धन की रिकवरी कराई जाएगी। साथ ही संबंधित पंचायत सचिव के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पटेहरा कला में निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस को एक महिला लाभार्थी के चार कमरों वाला आवास अधूरा मिला। इस उन्होंने नाराजगी जताते हुए बीडीओ को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर आवास निर्माण पूरा नहीं होने पर लाभार्थी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराकर धन की वसूली सुनिश्चित कराएं। संवाद