फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: शेरवां में चोरों ने खंगाला घर, नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर हुए चंपत, पुलिस कर रही जांच

Mon, 14 Oct 2024 06:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर के शेरवां में खाली घर पाकर चोरों ने घर में तांडव किया। शेरवां स्थित घर से लोग रिश्तेदारी में गए थे इसी दौरान चोर घर में दाखिल हुए और सामान के साथ जेवर पर हाथ साफ कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है लेकिन चोरी की घटना के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
मिर्जापुर के शेरवां में चोरों ने खंगाला घर मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के शेरवां स्थित स्थानीय चौकी क्षेत्र के गौरी गांव में हौसला बुलंद चोरों ने दिनदहाड़े चारदीवारी फांदकर घर में घुसकर नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिया। दिनदहाड़े घटी चोरी की घटना से ग्रामीण आवाक रह गये।

विज्ञापन


चोरी की सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल कर वापस लौट गई। गृह स्वामी अशोक सिंह ने देर शाम चोरी की सूचना जमालपुर थाने में देकर चोरी का खुलासा करने की मांग किया।

बताते चलें कि अशोक सिंह का मकान गौरी गांव के बाहर नाला के पास सड़क किनारे स्थित है। चोरी के समय घर में कोई नहीं था। घर में ताला बंद था। अशोक सिंह ने थाने में तहरीर दी और तहरी के बताया कि पूरा परिवार बाहर गया था और घर लौटा तो ताला टूटा मिला।
विज्ञापन



तहरीर के अनुसार पीड़ित के रिश्तेदार की मौत की सूचना पर दोपहर करीब 12 बजे घर में ताला बंदकर वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल बनौली गांव गये थे।और घर पर कोई मौजूद नहीं था। दोपहर करीब दो बजे वापस लौटने पर मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर जाने पर गेट व अंदर दो कमरों का ताला टूटा मिला।

कमरे के अंदर जाने पर आलमारी का ताला टूटा मिला। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। जेवरात व नगदी चोर चोरी कर ले गये थे। जिसमें सोने का कंगन, टप्स, चेन, झुमका, मंगल सूत्र, दो हीरे की अंगूठी, दो सोने की अंगूठी, बाली, नथुनी, चांदी का पायल व 50 हजार रुपये नगदी चोर चोरी कर ले गये।

अभी एक हफ्ते पूर्व जमालपुर थाना क्षेत्र के जिवनाथपुर-कंचनपुर मार्ग पर डोहरी व हरिहरपुर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही। लगातार चोरी की घटना से पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रामनारायन राम ने बताया कि अशोक सिंह के तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। चोरी की घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें