फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंजी सदाएं या हुसैन की

Thu, 13 Oct 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
करबला की ओर जाते ता‌ज‌िए
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर के इमामबाड़ा स्थित कर्बला पर मातमी माहौल में ताजिये दफन किए गए। बुधवार की दोपहर से शुरू हुए ताजिये और अखाड़ों के निकलने का क्रम सांय तक अनवरत चलता रहा। रास्ते भर या अली या हुसैन की सदाएं गूंजती रही। तलवारबाजी, लाठी-डंडे भांजे जाते रहे।  ताजिये फत्ते खां के बाड़े पहुंचे, जहां से सभी ताजिये इमामबाड़ा स्थित कर्बला ले जाए गए।
बुधवार की दोपहर ताजिये का जूलूस नगर के विभिन्न इमामचौक से उठाया गया। निर्धारित मार्गों पर कतारबद्ध चल रहे ताजियों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।  
विज्ञापन
इमामबाड़ा स्थित कर्बला पर विभिन्न स्थानों से उठाए गए ताजियों को मातमी माहौल में दफन किया गया। जुलूस में चल रहे लोग या हुसैन या अली की सदाएं कर रहे थे। लोगों ने मनकबतख्वानी करके शहीदान-ए-कर्बला को याद किया, जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया। ताजिया गुजरने वाले रास्तों पर जगह-जगह खिचड़ा, पुलाव शर्बत व पेयजल बांटा जा रहा था। जुलूस नगर के संकटमोचन से वासलीगंज, घंटाघर, कोतवाली रोड, बसनही बाजार, त्रिमोहानी, अकबर खां की गली होते हुए फत्ते खां बाड़ा पहुंचा, जहां से सभी ताजिये इमामबाड़ा स्थित कर्बला ले जाए गए, जहां मातमी माहौल में ताजिया दफन किए गए।   इसके पूर्व नगर क्षेत्र के तरकापुर, कुरैश नगर, भटवा की पोखरी, पक्की सरांय, रतनगंज, रानीबाग, छोटा मिर्जापुर, गणेशगंज, लालडिग्गी, पूरी कटरा, चेतगंज, बुंदेलखंडी, नटवां, सबरी, हयातनगर, गोसाईं तालाब, रमईपट्टी, सबरी, मकरीखोह, डंकीनगंज, भैसहिया टोला, अमानगंज, गजियाटोला, गैवीघाट, वासलीगंज, फतहां के इमामचौक से ताजिये का जुलूस मातमी माहौल में उठाया गया। 
विज्ञापन
 
अहरौरा में 41 स्थानों से तजिया का जुलूस निकाला गया जो निर्धारित रास्तों से होते हुए कर्बला पहुंचा, जहां ताजिया को मातमी माहौल में दफनाया गया। उधर अदलहाट क्षेत्र में 49 स्थानों से 83 ताजिया उठाया गया, जो अपने तय मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में ताजिया को दफन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें