फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पत्नी की मौत के बाद अवसाद में पति ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
जहर खाकर मृत चुनार के गोबरदहा गांव निवासी विनोद पाल। स्रोत- परिवार
विज्ञापन
मिर्जापुर। चुनार के गोबरदहा गांव निवासी विनोद पाल ने पत्नी की मौत के बाद अवसाद के कारण सोमवार की रात में जहर खाकर जान दे दी। मंगलवार की दोपहर कमरे में मृत मिलने पर ग्रामीण ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सोनभद्र के कर्मा थाना क्षेत्र के सरौली निवासी दिनेश पाल ने बताया कि भांजे विनोद पाल की पत्नी रीना का (28) अक्तूबर को गंभीर बीमारी से मौत हो गई थी। विनोद पाल को तीन बच्चे हैं। पत्नी की मौत के बाद विनोद पाल अवसाद में थे। बच्चों को ससुराल भैंसा खाड़ ददरा राजगढ़ छोड़कर आया था। मंगलवार की सुबह गांव के एक व्यक्ति ने विनोद को कई बार फोन किया। फोन न उठने पर वह विनोद के घर गया। घर जाकर दरवाजा खोला तो देखा कि वह मृत अवस्था में पड़े हैं। उसने पुलिस को जानकारी दी। चुनार थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद वह अवसाद में थे। जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें