फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur Crime News: ससुराल आए पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, फिर फंदे से लटककर दी जान

Sun, 05 May 2024 02:15 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर।

सार

UP Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बड़ी वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फंदे से लटककर जान दे दी। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पड़री थाना क्षेत्र के देवाही गांव में विवाद के बाद पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर और पेट में चाकू मारकर हत्या करने के बाद खुद कमरा बंद कर फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना के बाद आसपास में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


यह है मामला
पड़री थाना क्षेत्र के देवाही गांव निवासी रीनू की शादी मध्य प्रदेश के रीवा जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र के धर्मापुर निवासी सूर्यभान से हुई थी। रीनू इस समय अपने मायके देवाही गांव में रह रही थी। रविवार को सूर्यभान उसकी विदाई कराने आया था।

देवाही में पति-पत्नी के बीच हुए वाद-विवाद में पति सूर्यभान (28) ने अपनी पत्नी रीनू (25) की धारदार हथियार से गला रेतकर व पेट मे चाकू से कई वार करके मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद कमरा बंद कर सूर्यभान पंखे के सहारे फंदे से लटक गया।
विज्ञापन


सूचना पर थाना पड़री पुलिस मौके पर पहुंचकर मृत पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी नगर नितेश सिंह ने बताया कि इनकी शादी वर्ष-2019 में हुई थी। सूर्यभान अपनी पत्नी रीनू को साथ अपने घर रीवां ले जाना चाहता था। दोनों के बीच साथ जाने की बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर खुद फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें