फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक भिड़ंत में पति की मौत, पत्नी समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। कोतवाली क्षेत्र के काली खोह मोड़ पर बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर घायल महिला को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरे बाइक सवार को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के चरेड़ू चौकठा गांव निवासी धीरज (25) विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोसाईपुरवा गांव से अपने घर जा रहा था। दूसरी ओर से जिगना थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी बड़कू बिंद (45) पत्नी निर्मला (40) के साथ गैपुरा की ओर जा रहे थे। दोनों बाइक सवारों के बीच काली खोह मोड़ पर आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार बड़कू बिंद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने महिला निर्मला देवी को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। घायल दूसरे बाइक सवार 25 वर्षीय धीरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें