फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिगृहित भवन के स्वामियों को मिलेगी नि: शुल्क दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि विंध्य कॉरिडोर प्रकरण में उनकी बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता हुई है। उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिनकी भी दुकान जा रही है। उनके लिए निशुल्क दुकान की व्यवस्था शासन द्वारा की जा रही है। इसके अतिरिक्त जोकिराए पर हैं, उन्हें किराए पर दुकानें दी जाएंगी। मुआवजा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर विधायक ने बताया कि उन्होंने पहले भी विंध्य पंडा समाज और वहां के लोगों को आश्वस्त किया था कि वर्तमान सरकार उनकी हितैषी है और उनकी रोजी-रोटी पर आंच नहीं आने देगी। लेकिन कुछ लोग इस पर राजनीति कर रहे थे। परंतु मुख्यमंत्री के कथन से स्थिति बिल्कुल स्पष्ट हो गयी है। नगर विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने देगी। विंध्य कारिडोर में 92 भवन स्वामियों के भवन चिन्हित हैं। इसमें से 40 लोगों ने पहले ही सहमति दे दी है। हालांकि पूर्व में भी यह कहा गया था कि जो विंध्य कारिडोर में चिन्हित हैं, उनको दुकान दी जाएगी लेकिन इसको लेकर काफी चर्चा का बाजार गर्म था। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र के इस कथन के बाद स्थिति एकदम से स्पष्ट हो गई है। विधायक ने आश्वस्त किया है कि सरकार जो कहती है वह करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें