फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 80 साल से अधिक के पेंशनरों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 80 वर्ष से अधिक आयु के 25 पेंशनर्स का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। मृत लेखपाल शुभम श्रीवास्तव के दावों का भी निस्तारण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने किया। इस दौरान समस्त पेंशनर संघों के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। समस्त संघों के जिलाध्यक्षों ने विचार रखे। जिलाधिकारी ने कहा कि बुजुर्गों का हाथ हमारे सिर पर आशीर्वाद की तरह हमेशा रहना चाहिए। पेंशनरों के लिए जिलाधिकारी ने नवीन पेंशनर कक्ष, औषधि विभाग द्वारा नियमित स्वास्थ्य जांच व कुंभ में पेंशनरों को स्नान की सुगम व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना, धन्यवाद ज्ञापन व समापन मुख्य कोषाधिकारी अर्चना त्रिपाठी ने किया। संचालन राजपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में अपर निदेशक कोषागार व पेंशन गिरीश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सीएल वर्मा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें