फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का इतिहास सह अस्तित्व का पोषक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समाजशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भारत में सुशासन के सामाजिक- राजनीतिक आयाम विषयक संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो.मोहम्मद आरिफ, विशिष्ट अतिथि डॉ. गीता यादव व प्राचार्य डॉ. अशर्फीलाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वैदिक काल से लेकर अद्यावधि भारतवर्ष का दस हजार वर्षों का समृद्ध इतिहास है। जो सह अस्तित्व और वसुधैव कुटुंबकम की भावना से पोषित रहा है। प्रो. मोहम्मद आरिफ ने कहा कि सुशासन के प्रति केवल राज्य ही उत्तरदायी नहीं है बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आत्मानुशासित होकर अपनी भूमिका निभानी होगी। विशिष्ट अतिथि डॉ. गीता यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना सबका साथ- सबका विकास को सुशासन का मूल तत्व बताया। इस अवसर पर डॉ पंकज कुमार गौतम, प्राचार्य डॉ अशर्फीलाल, डॉ राजेश कुमार, डॉ रेशम लाल, डॉ रामसेवक सिंह यादव, डॉ रीना शर्मा, डॉ पूजा यादव, डॉ अवधेश प्रसाद, डॉ अजय कुमार ओझा, साक्षी सोनी व डॉ रजनीश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें