फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दोपहर में आधे घंटे के लिए तेज बारिश, दो डिग्री लुढ़का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। शनिवार की दोपहर में आधे घंटे के लिए तेज बारिश हुई। इससे दो डिग्री तापमान लुढ़क गया। दोपहर बाद उमस से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह व तकनीकी अधिकारी मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि बादल छाए रहेंगे। तेज गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें