फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तेवर दिखाने लगी गर्मी, 39 डिग्री पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। तेज धूप के साथ गर्मी अब तेवर दिखाने लगी है। ऐसे में दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। वहीं, रात में तापमान घटने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, बाजार में जगह-जगह शीतल पेय की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन

दिन चढ़ते ही तेज धूप के साथ तापमान बढ़ने लगता है। दोपहर में लोगों को पंखे और कूलर चलाना पड़ रहा है। वहीं, रात में तेजी से पारा नीचे आने से सिहरन महसूस होती है। तापमान में उतार-चढ़ाव से लोग बीमारियों की चपेट में आकर अस्पतालाें के चक्कर काट रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इन दिनों खेतों में फसल पककर तैयार है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू के तकनीकी अधिकारी शिव मंगल सिंह ने बताया कि अब आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें