फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मिर्जापुर से लखनऊ के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नवरात्र में विंध्याचल आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने सोमवार से मिर्जापुर से लखनऊ के लिए नवरात्र विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया है। इसके अलावा पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें पहले से चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 04143 मिर्जापुर-लखनऊ मेला स्पेशल शाम को चार बजकर पांच मिनट पर मिर्जापुर स्टेशन से प्रस्थान कर लखनऊ रात को 11 बजर 10 मिनट पर पहुंचेगी। विंध्याचल स्टेशन पर शाम को चार बजकर 18 मिनट पर पहुंचेगी। उसके बाद मेजा स्टेशन पर चार बजकर 58 मिनट पर, नैनी स्टेशन पर शाम को पांच बजकर 25 मिनट पर और प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर शाम छह बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी। लखनऊ से गाड़ी संख्या 04144 रात को एक बजे लखनऊ से चलेगी । जो मिर्जापुर स्टेशन पर सुबह आठ बजे पहुंचेगी। प्रयागराज स्टेशन पर सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी। नैनी स्टेशन पर सुबह छह बजकर आठ मिनट पर पहुंचेगी। मेजा स्टेशन पर छह बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी। विंध्याचल स्पेशल पर सात बजकर 42 मिनट पर रुकेगी। सोमवार को ट्रेन का शुभारंभ किया गया, जो छह अप्रैल तक चलेगी।
इसके अलावा विंध्याचल स्टेशन पर पांच अतिरिक्त ट्रेनों का दो मिनट के लिए अस्थाई ठहराव होगा। गाड़ी संख्या 12141 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का ठहराव होगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 15946 डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और 12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का ठहराव छह अप्रैल तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें