फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हर महादेव: शिवालयों पर उमड़ी भीड़, दूध और गंगा जल से हुआ बाबा का अभिषेक; प्रशासन रहा दुरुस्त

Mon, 22 Jul 2024 04:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर में भक्तों की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अमला भी दुरुस्त रहा। शिवालयों में भक्तों ने एक-एक कर बाबा का दर्शन-पूजन किया। 
विज्ञापन
बाबा का पूजन करते शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के पहले सोमवार को विभिन्न शिवालायों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। गंगाघाटों पर भी भारी भीड़ रही। घाटों पर पहुंचकर स्नान के बाद श्रद्धालु गंगा जल लेकर विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार फूल चढ़ाकर दूध और गंगा जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन


नगर में पक्काघाट, बाबाघाट, संकठाघाट, सुंदरघाट, नारघाट, बरियाघाट, कचहरीघाट, फतहां घाट सहित अन्य घाटों पर भोर से ही गंगा में स्नान का सिलसिला शुरू रहा। सावन के पहले सोमवार को व्रती महिलाएं बरियाघाट पहुंची। 

विज्ञापन


गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्री पंचमुखी महादेव मंदिर, श्री ताड़केश्वर महादेव व बुढ़ेनाथ मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ को बेलपत्र, माला-फूल, दूध, भांग, धतूरा, शमी पत्र चढ़ाकर जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन


इसी तरह विंध्याचल, जिगना, लालगंज, चील्ह, मझवां, पडरी, चुनार, अदलहाट, जमालपुर, राजगढ़, पटेहरा, हलिया आदि क्षेत्रों में सावन के पहले सोमवार को बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें