फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में दो लोगों की मौतः कुशियरा जलप्रपात में हुआ दर्दनाक हादसा, शव की तलाश जारी; गए थे पिकनिक मनाने

Mon, 22 Jul 2024 09:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

Mirzapur News: दो लोगों के डूबने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाश में लग गई है। बताया जा रहा है कि एक शख्स का शव मिल गया है।
विज्ञापन
विशाल और दीपक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर में लालगंज थाना क्षेत्र के कुशियरा जलप्रपात दरी में स्नान करते समय बीती शाम पांच बजे जौनपुर के पांच युवक गहरे दह में चले गए, जिसमें दो युवक डूब गए और तीन अन्य साथी शोर मचाते हुए पानी से बाहर निकल आए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही लालगंज थाना प्रभारी मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे अंधेरा होने के कारण रात भर तलाश नहीं हों सकी। सोमवार की सुबह 19 वर्षीय दीपक उर्फ छोटू मौर्य का शव पानी में उतराया मिला। 20 वर्षीय विशाल सोनकर के शव की खोजबीन रही। खबर लिखे जाने तक उसका शव नहीं मिला था।

विज्ञापन


जौनपुर लाइन बाजार से आठ युवकों की टोली कुशियरा जलप्रपात दरी में पिकनिक मनाने पहुंची थी, जिसमें तीन युवक बाटी-चोखा बनाने में जुट गए। पांच लोग यानी दीपक उर्फ छोटू, विशाल सोनकर (20), गणेश बाल्मिकी (22), राहुल कुमार (20), सूरज कुमार गुप्ता (21), मकसूद अहमद (23) व इम्तियाज (23) जलप्रपात पर नहाने चले गए।

जौनपुर लाइन बाजार निवासी गणेश बाल्मिकी के ननिहाल इमामबाड़ा मिर्जापुर से पवन कुमार व राजाबाबू भी साथ में आए थे। सभी नहाते समय फिसलकर नीचे गहरे दह में चले गए। यह देख अन्य साथी शोर मचाते हुए तत्काल लालगंज थाने की पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन अंधेरा होने के कारण खोज नहीं हो पाई, जब परिजनों को युवकों के डूबने की सूचना मिलने पर जौनपुर से उनके परिजन देर रात कुशियरा दरी जलप्रपात पर पहुंच गए थे। सोमवार को सुबह दीपक उर्फ छोटू मौर्य का शव दरी के पानी में उतराया मिला।
विज्ञापन


पुलिस शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दी, दूसरे शव की तलाश में मौके पर है। लेकिन शव का पता नहीं चलने के बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दिया गया कि एनडीआरफ अथवा गोताखोर को मौके पर भेजा जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें