फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा: विंध्यधाम में उमड़े श्रद्धालु, झांकी दर्शन के लिए लगी कतार; पूजन का सिलसिला शुरू

Thu, 10 Jul 2025 06:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विंध्याचल मंदिर में लाखों भक्तों ने दर्शन-पूजन किए। उनकी सुरक्षा और सहूलियत के लिए सारी व्यवस्थाएं की गई थीं।
विज्ञापन
विंध्याचल मंदिर में लगी भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mirzapur News: गुरु पूर्णिमा पर गुरुवार को विंध्यधाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर सुख और समृद्धि की कामना की। भोर में मंगला आरती के बाद मंदिर में दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। 

विज्ञापन


मां विंध्यवासिनी मंदिर के साथ माता काली व अष्टभुजा देवी मंदिर में दिनभर भक्तों की कतारें लगी रहीं। भक्त हाथ में गुड़हल, गुलाब, कमल के पुष्प लेकर खड़े रहे। दिन भर मंदिर परिसर घंटा-घड़ियाल, शंख एवं मां के जयकारे से गूंजते रहे। विंध्यधाम में गर्भगृह और झांकी दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। गड़बड़ा, विजयपुर व अदलपुरा शीतला धाम में भी भक्तों की भीड़ रही

गुरु पूर्णिमा पर ग्रामीण क्षेत्रों में देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। गड़बड़ाधाम, विजयपुर व अदलपुरा धाम शीतला मंदिर में भक्तों ने दर्शन पूजन कर सुख और समृद्धि की कामना की। हलिया के गड़बड़ा धाम में लगभग तीस हजार से अधिक देवी भक्तों ने माता शीतला का दर्शन-पूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगे जयकारे

सेवटी नदी में स्नान के बाद देवी मंदिर पहुंचने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। मंदिर के बाहर माला, फूल, नारियल, चुनरी व प्रसाद की दुकानें सजीं रही। मंगला आरती के पूर्व से ही मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। 

सेवटी नदी पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने से श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ा। जिगना में गुरु पूर्णिमा पर डेरवा स्थित दुलारो माता व विजयपुर स्थित शीतला माता मंदिर पहुंचकर लोगों ने दर्शन पूजन किया। गुरु पूर्णिमा पर अदलपुरा स्थित शीतला धाम श्रद्धालुओं से पटा रहा। माता दरबार में मिर्जापुर के अलावा वाराणसी, भदोही, चंदौली आसपास के जनपदों से श्रद्धालु पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें