फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: एक वर्ष बाद गार्ड की हत्या और लूट कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; STF को बिहार में मिली सफलता

Wed, 11 Sep 2024 08:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: यह सनसनीखेज मामला 12 सितंबर 2023 का है। सरेराह कैश वैन की लूट और गार्ड पर गोली चलाए जाने की घटना के बाद पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया था। कटरा कोतवाली की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों खोजबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी राजीव साहनी उर्फ मुन्ना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक वर्ष पहले कटरा कोतवाली क्षेत्र के बदली कटरा स्थित एक्सिस बैंक के सामने कैश वैन के गार्ड की हत्या कर 40 लाख रुपये लुटने के मुख्य आरोपी को एसटीएफ ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक लाख 93 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन शाम को पांच बजे पुलिस लाइन सभागार किया। 

विज्ञापन


पढ़ें पूरा मामला
12 सितंबर 2023 को कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक्सिस बैंक के सामने कैश वैन गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो लोग गोली लगने से घायल हुए थे। बाइक सवार चार आरोपी कैश वैन में रखा 40 लाख का कैश लुट ले गए थे। शहर के बीच बड़ी घटना होने पर सीओ, कटरा कोतवाल, चौकी प्रभारी, तीन सिपाही निलंबित कर दिए गए थे।

एएसपी सिटी का भी स्थानांतरण हो गया। मामले का खुलासा न होने पर जांच एसटीएफ के हवाले कर दिया गया। एसटीएफ वाराणसी की टीम मामले की छानबीन में जुटी रही। विवेचना कर रहे एसटीएफ के निरीक्षक राघवेंद्र मिश्रा की टीम को सौंपी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएफ ने की कार्रवाई
टीम ने छानबीन की तो पता चला कि बिहार के वैशाली निवासी आलोक कुमार उर्फ अंबानी गिरोह द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। एसटीएफ टीम आलोक अंबानी और उसके गिरोह के बारे में छानबीन में जुट गई। पता चला कि गैंग का संदिग्ध राजीव कुमार साहनी उर्फ मुन्ना निवासी पीरापुर थाना जंदहा वैशाली बिहार अपने गांव में है। 

एसटीएफ उसे पकड़कर कटरा कोतवाली लेकर आई। पूछताछ में राजीव साहनी ने गिरोह के आलोक अंबानी, आनंद मोहन, अमन कुमार के साथ घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। बताया कि लूट की घटना के बाद आलोक कुमार उर्फ अंबानी ने दो लाख 50 हजार रुपये दिया था। शेष पांच लाख बाद में देने की बात कही थी। कुछ दिन पहले लूट का पांच लाख रुपये भी दे दिया था। इसमें से कुछ पैसा खर्चा हो गया। लूट का शेष पैसा बचा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें