मिर्जापुर। नगर के ब्रह्मचारी का कुआं स्थत एक लाज में मंगलवार को डाकघर अधीक्षक अनुम कुमार की अध्यक्षता ग्रामीण डाक सेवकों की समीक्षा बैठक व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवक विभाग और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
मुख्य अतिधि निदेशक डाक मेवाएं, प्रयागराज रीजन प्रीती अग्रवाल ने ग्रामीण डाक सेवकों के कार्यों की समीक्षा की तथा डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं व सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण डाक वन विभाग और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण पड़ी हैं, जो सरकारी योजनाओं एवं डाक सेवाओं को गांव-गांव तक पहचान का कार्य कर रहे हैं। बैठक में डाक सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने तथा विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों को सम्मानित भी किया गया। आयोजक अधीक्षक डाकघर अतुल कुमार ने सभी अतिधियों एवं उपस्थित ग्रामीण टावरों का स्वागत करते हुए उनके कायों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मनुभाई शाह, सहायक अधीक्षक व्यवसाय, अजित प्रमाद सेमवाल, सहायक अधीक्षक मुख्यालय, बीडी पाण्डेय, सुनील कुमार, एनपी श्रीवास्तर, प्रवीन कुमार आदि थे।