फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को नहीं मिल पा रहा है आप्टिकल फाइबर का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को हाईटेक बनाने की केंद्र सरकार की योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। तकरीबन आठ वर्ष पूर्व ऑप्टिकल फाइबर से सभी ग्राम पंचायतों को जोड़ने की योजना बनाई गई थी। इसके तहत प्रथम चरण में जिले के पांच विकास खंडों में ऑप्टिकल फाइबर डाला गया। लेकिन इस योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल सका।
विज्ञापन

अधिकतर जगहों पर जानकारी ना होने की वजह से ग्रामीण इसका लाभ नहीं ले सके। जिले के सिटी, कोन, छानबे, सीखड़ व मझवां विकासखंड के ग्राम पंचायतों को इससे जोड़ने की योजना थी। ग्राम पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचा दिया गया। वहां पर पूरा सेटअप भी लगा दिया गया लेकिन ग्रामीणों को जानकारी न होने की वजह से उसका लाभ नहीं मिल सका। केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ सीधे-सीधे ग्राम पंचायतों को मिलना था। ग्राम पंचायतों को इस ऑप्टिकल फाइबर से तीब्र गति की नेट व वाईफाई की सुविधा उपलब्ध होती। जिसका उपयोग वे जानकारी व विकास कार्यों के लिए कर सकते थे। हालांकि अभी तक कई ग्राम पंचायतों में इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। जिससे यह निष्प्रभावी है। ऑप्टिकल फाइबर योजना भारत ब्रॉडबैंड निगम लिमिटेड की थी। जिसका प्रथम चरण का कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें