मिर्जापुर। बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय एवं प्रांतीय कार्यालय की ओर से रविवार को जिले की पांच विधानसभाओं के लिए प्रत्याशियों की घोषणा हुई। पूर्व सांसद व एक महिला को प्रत्याशी बनाया गया है। शाम को केंद्रीय कार्यालय ने लिस्ट जारी की। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार विधानसभा छानबे सुरक्षित सीट से धनेश्वर गौतम, मिर्जापुर नगर से राजेश कुमार पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी प्रकार मझवा विस सीट से पुष्प लता बिंद को पार्टी का टिकट दिया गया है। चुनार से विजय सिंह पटेल और मड़िहान से नरेंद्र सिंह कुशवाहा पार्टी के सिंबल पर चुनार लड़ेंगे। हालांकि पुष्प लता बिंद पहले ही बसपा के सिंबल पर नामांकन कर चुकी हैं।