फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं से किया वादा पूरा नहीं कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश अधिवक्ता संघर्ष समिति की बैठक शनिवार को बार सभागार में हुई। अधिवक्ताओं ने बजट में अधिवक्ताओं के लिए किसी योजना का ऐलान न करने पर सरकार पर वादा पूरा न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर बार काउंसिल आफ इंडिया के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में एक मार्च 2014 को नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अगर मैच भविष्य में प्रधानमंत्री बना तो केंद्र सरकार के बजट में अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए अलग से बजट का प्रावधान करूंगा। लेकिन आज तक वादा पूरा नहीं हो सका। तीन जून 2019 को केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि था अधिवक्ता कल्याण की योजनाओं को लागू करने का एलोन किया था। यह वादा भी पूरा नहीं हो सका। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश नाथ उपाध्याय ने कहा कि सरकार अच्छे दिन आएंगे और आत्म निर्भर भारत का नारा दिया, पर इसका लाभ पूंजिपतियों और बहु राष्ट्रीय कंपनियों को मिल रहा है। बैठक में प्रदेश मुख्य महासचिव अरविंद कुमार सिंह, मंत्री पंकज श्रीवास्तव, लालजी सिंह, राज कुमार पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें