हलिया। खम्हरिया कला गांव में शुक्रवार की रात को कच्चे मकान में सेंध लगाकर चोरों ने घर के अंदर बंधी बकरियों सहित आभूषण व नगदी की चोरी की। सुबह सोकर उठने पर पशुपालक को चोरी की जानकारी हुई।
हलिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया कला गांव निवासी पशुपालक सेनियर शुक्रवार की रात अपनी 70 बकरियों को कच्चे मकान में बंद कर बगल के कमरे में सोने के लिए चला गया। शुक्रवार की देर रात चोरों ने सेंध लगाकर बकरियों और घर के अंदर बक्से में रखे आभूषण सहित नगदी की चोरी की। शनिवार की सुबह उसे चोरी की जानकारी हुई। पशुपालक ने थाने में जाकर चोरी की तहरीर दी।