फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आपदा के समय प्राथमिक चिकित्सा व सुरक्षित निकासी को दें प्राथमिकता

विज्ञापन
विकास भवन के सभागार में आयोजित प्र​शिक्षण कार्यक्रम में आपदा में फंसे व्य​क्ति को सुर​क्षित ले 
विज्ञापन
- विकास भवन सभागार में आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन

मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन सभागार में शनिवार को आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में आपदा में फंसे व्यक्ति की सुरक्षित निकासी व प्राथमिक चिकित्सा पर ध्यान देने को कहा गया।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह ने कहा कि आपदा प्रबंधन का मूल आधार क्षमता निर्माण, पूर्व तैयारी तथा समन्वित प्रतिक्रिया है। किसी भी आपदा से होने वाली जन-धन की क्षति को कम करने का सबसे प्रभावी उपाय पूर्व तैयारी एवं प्रशिक्षित मानव संसाधन है। कहा कि आपदा के समय सभी विभागों प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन, नगर निकाय, विद्युत, परिवहन आदि का त्वरित एवं समन्वित सहयोग आवश्यक है। एनडीआरएफ के टीम कमांडर राहुल वर्मा ने विभिन्न प्रकार की आपदाओं के साथ-साथ डूबने व सर्पदंश से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। सर्पदंश की स्थिति में किसी भी प्रकार की झाड़-फूंक या तांत्रिक उपचार पर विश्वास न करें, बल्कि तत्काल निकटतम चिकित्सालय में उपचार कराना ही जीवन रक्षक उपाय है। यूनिसेफ के आपदा प्रबंधन सलाहकार घनश्याम मिश्र ने कहा कि आपदा प्रबंधन में बच्चे और महिलाओं पर विशेष ध्यान देने कि आवश्यकता है। अग्निशमन अधिकारी ने फायर एक्सटिंग्विशर व अग्निकांड के रोकथाम के उपायों के संबंध में जानकारी दी। डीसी एनआरएलएम रमा शंकर सिंह, बीडीओ सिटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें