विंध्याचल। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित बाग के पास जींस-टीशर्ट पहने एक युवती संदिग्ध हालत में पुलिस को मिली। पुलिस ने उसका नाम पता पूछकर परिजनों को सूचना दी। परिजन आए और किशोरी को लेकर चले गए। पुलिस के मुताबिक परिजन कोई कार्रवाई नहीं कराना चाहते थे।
चर्चा है कि गांव स्थित विद्यालय के पास खेत में महिलाएं काम कर रहीं थी। इस दौरान जींस और टीशर्ट पहने एक 25 वर्षीय युवती लड़खड़ाती हुई आकर उनके पास गिर गई। युवती पहाड़ी से उतर कर आई थी। खेत में काम कर रही महिलाओं ने मोबाइल से 112 नम्बर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस युवती को बेहोशी की हालत में अपने साथ ले गई। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन बिना कार्रवाई के उसे अपने साथ ले गए। अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई थी। परिजनों से भी बात हुई, पर परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया, कोई तहरीर नहीं दी।