फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बारजा गिरने से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र के सहेवा गांव में शनिवार को तेज आंधी में छह वर्षीय शिवानी पर गेट के ऊपर बना बारजा गिर गया। हादसे में बालिका घायल हो गई। अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सहेवा में शनिवार की दोपहर बाद आई आंधी में शिवानी (10) घर के बारजा के नीचे खेल रही थी। तेज आंधी से बारजा भरभरा कर गिर गया। शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन वाराणसी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। पिता प्रकाश के चार संतानों में वह तीसरे नंबर पर थी। माता कंचन देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बरजा गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें